Prerna Punj Foundation

Learn Today, lead tommarow

No posts found

There are no posts matching your current filter. Try selecting a different filter.

श्रीजी रसोई – निःशुल्क भोजन सेवा

"प्रेरणा पुंज फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित श्रीजी रसोई के माध्यम से प्रतिदिन वृद्धजनों, अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यह सेवा भोपाल के विभिन्न स्थानों, जैसे एम्स अस्पताल, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, विभिन्न मंदिरों एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर निरंतर संचालित की जाती है। संस्था के समर्पित सेवादारों द्वारा सेवा, करुणा एवं मानवता के भाव के साथ प्रतिदिन निःशुल्क भोजन का वितरण किया जाता है।"

कलश यात्रा से भंडारे तक – दिव्य झलकियाँ

"श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ 24 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। महोत्सव का समापन 31 मई को विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने सेवा, सद्भाव और भक्ति के इस पावन अवसर का लाभ प्राप्त किया।"

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव (24 मई – 31 मई)

"प्रेरणा पुंज फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ 24 मई को भव्य रथ यात्रा के साथ हुआ। 25 मई से 30 मई तक प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म, भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त किया। 31 मई को विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। इस गैलरी में इस दिव्य आयोजन की अविस्मरणीय झलकियाँ चित्रों एवं वीडियो के माध्यम से संजोई गई हैं।"

हनुमान जन्मोत्सव भोपाल 2026

सेवा ही परमो धर्म: हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आज प्रेरणा पुंज फाउंडेशन, भोपाल के तत्वाधान में 'सेवा भाव' कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल भंडारे और प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। बजरंगबली के आशीर्वाद से, नर सेवा को नारायण सेवा मानकर फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने पूरी श्रद्धा के साथ इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दिया। समाज के हर वर्ग के साथ खुशियाँ बांटना ही हमारा लक्ष्य है। जय श्री राम! जय हनुमान! ✨ #PrernaPunjFoundation #HanumanJanmotsav #SevaBhav #BhopalDiaries #SocialService #Bhandara #Humanity First

12

img1

12

img12

11

img11

10

img10

9

img9

8

img8

7

img7

6

img6

5

img5

4

image4

3

image3

1

image2

1

image1